Today Horoscope 13 APRIL 2025 आज मिल सकती है इस राशि के जातकों को कुछ अच्छी खबरें, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल ।।

Spread the love

 

मेष-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर घर आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएंगे, लेकिन आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे।

वृषभ- कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

मिथुन-आप आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ ना मिलने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

कर्क-आज के दिन उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 08 JULY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में लाभ और पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें आज का राशिफल।

सिंह-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्‍या-आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला-आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु- परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

और पढ़े  Today Horoscope 10 JULY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और करेंगे तरक्की, पढ़ें अपना राशिफल।

मकर- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप जिसमें काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी सोच से आपके सहयोगी भी काफी खुश रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी बॉस आपको किसी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिद कर सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 10 JULY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और करेंगे तरक्की, पढ़ें अपना राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सेवा, सद्भाव और सम्मान का सुंदर संगम लेकर आया है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आप न केवल पुण्य कमाएंगे, बल्कि…


    Spread the love

    Today Horoscope 09 JULY 2026 आज इन 4 राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता, भाग्य भी रहेगा मजबूत, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग सक्रिय रह सकते हैं जो…


    Spread the love