News: रामनवमी के दिन ‘प्रकट’ हुए हनुमान, खेत में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा, ग्रामीण बोले- चमत्कार

Spread the love

 

रेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खोदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।

 

किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी।

चार फीट की है हनुमान प्रतिमा 
ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

 

प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love