चिंता की है बात: हर दिन 5 घंटे फोन पर बर्बाद कर रहे भारतीय युवा, सोशल मीडिया और गेमिंग में बर्बाद हो रही जवानी

Spread the love

 

भारत में 1.2 अरब से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता और 950 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। इंटरनेट की सस्ती दरें (12 रुपये प्रति GB) और किफायती स्मार्टफोन ने देश को डिजिटल युग की ओर तेजी से अग्रसर किया है, लेकिन यह इंटरनेट की लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। इंटरनेट की आसान उपलब्धता भारतीयों को मोबाइल का आदी भी बना रही है।

भारतीय स्मार्टफोन पर बिताते हैं 5 घंटे

ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी EY की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पहले से कहीं अधिक समय अपने स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय औसतन 5 घंटे प्रतिदिन सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग पर खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म ने टीवी को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग का सबसे बड़ा सेक्टर बन गया है।

स्क्रीन टाइम में 70% हिस्सा

भारतीयों द्वारा बिताए गए 5 घंटे में से 70% समय सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में जाता है। EY इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव “डिजिटल इन्फ्लेक्शन पॉइंट” को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ इनोवेशन, नए बिजनेस मॉडल और साझेदारियों का सागर देखने को मिलेगा।”

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल मार्केट

भारत स्क्रीन टाइम के मामले में इंडोनेशिया और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है। भारतीय उपयोगकर्ताओं द्वारा मोबाइल स्क्रीन पर बिताया गया कुल समय 2024 में 1.1 ट्रिलियन घंटे तक पहुंच गया, जिससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल मार्केट बन गया है। इस बढ़ते बाजार में Meta, Amazon, मुकेश अंबानी और एलन मस्क जैसे दिग्गज कंपनियां प्रतिस्पर्धा बढ़ा रही हैं।

Spread the love
और पढ़े  शुरू की सरकार गठन की तैयारी, बंगाल में CM चुनने के लिए अमित शाह पर्यवेक्षक नियुक्त,नड्‌डा को मिली असम की जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अखिलेश ने ममता से की मुलाकात,शॉल पहनाते हुए बोले- आप हारीं नहीं, अच्छा लड़ीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश यादव बंगाल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। बंगाल में 15 साल पुराने…


    Spread the love

    HC: सोहराबुद्दीन के भाइयों को झटका, कथित फर्जी मुठभेड़ केस में 22 आरोपियों को बरी करने का फैसला बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveबॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें 2005 के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 22 आरोपियों की बरी किया गया…


    Spread the love