हल्द्वानी: गजब की पुलिस- पुलिस ने 47 दिन बाद लिखा चोरी का मुकदमा और अगले ही दिन कर दिया खुलासा, 3 तोले जेवर में से सिर्फ अंगूठी-कनफूल मिले

Spread the love

 

 

ल्द्वानी के जीतपुर नेगी स्थित बाला जी विहार के मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अंगूठी और एक कनफूल बरामद किया गया है। उसकी निशानादेही पर चोरी की दो स्कूटी भी बरामद हुई हैं।

चंदन सिंह गुसाईं पत्नी के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ गए थे। जब वह 31 जनवरी को लौटे तो घर का ताला टूटा था। सामान अस्त-व्यस्त था। घर से तीन तोले सोने के आभूषण और ढाई लाख रुपये चोरी हुए थे। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। बीते बुधवार को 47 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। फिर अगले ही दिन घटना का पर्दाफाश कर दिया।

एसपी सिटी ने प्रकाश चंद्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि वारदात के खुलासा के लिए सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी से मिले फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान हुई। टीम ने जीतपुर नेगी के जंगल से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया, वह मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर तल्ला की प्रगतिशील कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर दो आभूषण बरामद हुए।

एसपी सिटी ने बताया कि मनीष ने मुखानी से दो स्कूटी भी चुराने की बात स्वीकार की। उसने 19 जनवरी और 11 मार्च को ये स्कूटी चुराकर कमलुवागांजा रोड पर स्टील फैक्ट्री के खंडहर में छिपा दी थीं। दोनों वाहन बरामद कर लिए गए हैं। मनीष पर वर्ष 2022 में भी चोरी के चार मुकदमा दर्ज हुए थे। उसे पकड़ने वाली टीम में एसआई गौरव जोशी, अविनाश मौर्य, विरेंद्र चन्द के साथ ही एसओजी के ललित श्रीवास्तव, संतोष बिष्ट, चंदन नेगी शामिल रहे।

आरोपी बोला- सिर्फ 97 हजार रुपये आए थे हाथ
पीड़ित चंदन गुसाईं ने बताया कि बरामद जेवरों की शिनाख्त के लिए उन्हें थाने बुलाया गया था। जो दो आभूषण दिखाए, वहां उनके यहां से ही चोरी हुए थे। बाकी जेवर के बारे में आरोपी मनीष ने कुछ नहीं बताया। वहीं नकदी के बारे उसने कहा कि उसे घर से 97 हजार रुपये ही मिले थे। सारी रकम वह जुआ में हार गया। चंदन गुसाईं ने बताया कि चोरी की रकम दो लाख से ज्यादा थी। बोले-पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर सारे सामान की बरामदगी करे।

और पढ़े  देहरादून- नंदा की चौकी पहुंचे सीएम धामी, पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love