उत्तराखंड- कमरे में थे 9 सिलिंडर, अचानक हो गया ब्लास्ट और घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा

 

देहरादून भद्रकाली एनक्लेव न्यू बस्ती सहस्त्रधारा रोड में सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। एफएस यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचने पर एमएफई से पंपिंग कर हौज रील के जरिए आग पर काबू पाया।

मौके पर एक बोलेरो खड़ी थी। कमरे में कुल नौ सिलिंडर थे। एफएस यूनिट द्वारा सभी सिलिंडर को बाहर निकाला गया। फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से रुक गई। आसपास के घरों में आग फैल सकती थी।

इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। मकान की टिन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। एक बच्चा इस घटना में झुलस गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

और पढ़े  देहरादून: अंतिम चरण में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 26 नवंबर को लोक भवन कूच, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…