हल्द्वानी: हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार,चुनाव की रंजिश में मारी थी गोली, हनी पर क्रिकेट मैच देखते समय झोंका था फायर

Spread the love

 

हल्द्वानी के जजी कोर्ट के पास वर्कशॉप लाईन स्थित अपनी दुकान में अपने साथी विशाल के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे युवक को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात फतेहपुर बसानी के जंगल से पकड़ लिया। मुख्य आरोपी सुमित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मामले में चार अन्य आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल हनी की हालत गंभीर है और सोमवार को उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

वैलेजली लॉज निवासी हनी प्रजापति (26) की जजी कार्यालय के निकट दुकान है। वह वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता है। रविवार की शाम वह अपने दोस्त विशाल सती के साथ मैच देख रहा था। इसी बीच वहां आए सुमित बिष्ट ने हनी और विशाल को धमकाया। इसके बाद तमंचे से हनी को गोली मार दी। एसएसपी पीएन मीणा ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गोली मारने के बाद सुमित अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी थाना की पुलिस के साथ ही सीओ हल्द्वानी और एसओजी को लगाया था।

आरोपी के मोबाइल को सर्विंलांस पर लगाया गया। लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घर पर दबिश दी। फिर उसकी लोकेशन मुखानी थाना क्षेत्र बसानी के जंगल में मिली और वह वहां से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वारदात में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है। उसने .32 बोर के तमंचे से गोली मारी थी। आरोपी ने कबूल किया कि चुनावी रंजिश में उसने हनी को गोली मारी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुमित बिष्ट उर्फ बाली, देवेश आलोक उर्फ सनी, रिंकू बिष्ट और मनीष जोशी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़े  आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत, क्या है खासियत?

 

हिस्ट्रीशीटर है सुमित बिष्ट, दो बार लगा है गुंडा एक्ट
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली शातिर बदमाश है, उसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। दो बार उस पर गुंडा एक्ट तक लग चुका है। वर्ष 2011 में मारपीट व हत्या का प्रयास, 2016 में हत्या के प्रयास, 2017 में हत्या का प्रयास व गुंडा एक्ट, 2018 में मारपीट व छेड़छाड़, गुंडा एक्ट, 2020 में धमकी व मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे हल्द्वानी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया।

गोली मारने के बाद अपहरण की कोशिश : मामा
हनी के मामा योगेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई वह कुछ ही दूरी पर मौजूद था। जहां हनी मैच देख रहा था उस जगह सुमित बिष्ट उर्फ बाली कार से अपने साथी देवेश आलोक उर्फ सनी, रिंकू बिष्ट और मनीष जोशी के साथ उतरा और दुकान में गया। यहां उसने हनी और विशाल से कहा कि तुम लोगों ने चुनाव के समय विरोध किया जिसकी वजह से उसकी पत्नी पार्षद का चुनाव हार गई। इतना कहकर उसने पहला फायर हवा में किया। जब तक दोनों युवक कुछ समझ पाते तब तक उसने दूसरा फायर हनी पर झोंक दिया। गोली हनी के सिर से आर-पार निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया।

हमलावरों ने घायल हनी को उठाया और अपनी कार में डालकर भागने लगे। योगेश ने हल्ला मचाते हुए पीछा किया तो कार कृष्णा अस्पताल की गली में मुड़ी। हमलावरों ने हनी को फेंका और भाग गए। पीछे से आए मामा योगेश ने हनी को अस्पताल में दाखिल कराया।

और पढ़े  लॉ कॉलेजों के लिए जरूरी नोटिस: मान्यता रिन्यूअल की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जल्द करें आवेदन, जानें..

गोली का जवाब गोली से देगी पुलिस : एसएसपी
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि गोलीकांड की घटना जघन्य है। पुलिस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अब यदि फिर गोली चलने की वारदात हुई तो पुलिस भी गोली का जवाब गोली से ही देगी। किसी भी स्थिति में गोली चलाने वाले को पुलिस नहीं बख्शेगी। एसएसपी के कड़े तेवर ने थाना पुलिस को भी चेतावनी दी है कि वह समय रहते हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के आरोपियों की निगरानी तेज कर दें। जेल से बाहर अपराधियों की डिटेल रखें। यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत है तो कार्रवाई कर जेल भेजें।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love