सीएम धामी रोड शो: मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर में भव्य रोड शो, 100 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की दी सौगात

 

राज्य में समान नागरिक संहिता व भू कानून के लागू होने और निकाय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज सीएम धामी ने काशीपुर में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। नगर निगम में रोड शो का समापन हुआ इसके बाद जनसभा की गई। इस दौरान सीएम ने 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

 

सीएम ने कहा कि रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी देवतुल्य जनता का आभार। यह ऐतिहासिक जनसैलाब जनता के अगाध प्रेम, अटूट विश्वास और अपार समर्थन को दर्शाता है। आप सभी के इस अतुलनीय स्नेह, विश्वास और सहयोग से हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं वह जरूर पूरे होंगे।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम धामी के रोड शो में विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने सहकारी समिति के पास सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर समिति के अंदर पुलिस सुरक्षा में बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई।
और पढ़े  हरिद्वार: CM की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…