हल्द्वानी:- हल्द्वानी:- सारथी फाउंडेशन समिति ने महिला दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया।

 

आज दिनांक 9 मार्च दिन रविवार को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा महिला दिवस को *माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल* नहर कवरिंग मुखानी रोड पर बड़े ही धूम धाम से मनाया।
आज के कार्यक्रम को सभी महिला सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम का संचालित कर अपने अपने विचार व्यक्त कर विचार गोष्ठी की गई। उपस्थित सभी महिलाओं ने कहा कि सारथी फाउंडेशन हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है और हमें समाज का कार्य कर सेवा करने का मौका मिलता है जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और अच्छे कार्यों में हमारी रुचि बढ़ती है और इसी वजह से आज सारथी मै महिलाइएं घर का काम जल्दी समाप्त कर सारथी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।
अध्यक्ष नवीन पन्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि सारथी के कार्यक्रम की सफलता की ताकत ही माता और बहनें हैं जो संस्था के कार्यों को ईमानदार मन से करती है उन्होंने होली महोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त कर बधाईयां दी,
इसके उपरान्त उपस्थित सभी महिलाओं को गिफ्ट पैक और बाबा नीब करोली महाराज जी का चित्र देकर सभी को पटका पहनाकर मिठाई खिलाकर सभी का सम्मान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया,
आज के कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी,संरक्षक योगेश पाण्डे, समन्वयक दीक्षा पंत पांडे,हेमा जोशी,मीना शाही,गीता बेलवाल,भावना जोशी,शीला भट्ट,बबिता टकवाल,वर्षा टंडन,रामा जोशी,डॉ दीप्ति जोशी,सोना तिवारी,बीना जोशी,संतोष गौड़,जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, 1 मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…