समाधान दिवस-शाहजहाँपुर : एसडीएम संजय पांडे सुनते रहे शिकायतें.. मोबाइल फोन पर गेम खेलती नजर आईं बंडा थाना प्रभारी सोनी

 

 

पुवायां

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संजय पांडे और सीओ निष्ठा उपाध्याय के शिकायतें सुनने के दौरान बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मोबाइल पर वीडियो गेम खेलतीं नजर आ रहीं हैं। एसडीएम ने मामले की जांच की बात कही है।

शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि एकतरफ अधिकारी शिकायतें सुन रहे हैं दूसरी ओर थाना प्रभारी अपनी मोबाइल में वीडियो गेम खेल रही हैं। (अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) कई मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने तमाम तरह के कमेंट भी करने शुरू कर दिए। पहले भी एक अधिकारी का समाधान दिवस पर रील्स देखते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम कार्रवाई की बात कह रहे हैं। समाधान दिवस में 39 शिकायतें दर्ज की गईं। पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

 

वीडियो वायरल होने का प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

संजय पांडे, एसडीएम पुवायां

पुवायां के समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ। संवाद

 

और पढ़े  U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,
  • Related Posts

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…

    चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस चौकी के अंदर एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को खासा भारी पड़ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…