अयोध्या: कौतूहल बने कांटों वाले बाबा, 50 साल से ऐसे ही बिता रहे हैं जीवन

 

राममंदिर के पास इस वक्त कांटे वाले बाबा श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल बने हुए हैं। राम मंदिर से थोड़ी दूर पहले रामपथ के किनारे वह कभी कांटों पर बैठ जाते हैं तो कभी कांटों पर लेट जाते हैं।

कांटों पर बैठे और लेटे हुए बाबा लगातार डमरू बजाते रहते हैं वह कुछ भी बोलते नहीं हैं। श्रद्धालु इन्हें देखकर उनके करीब चले आते हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। बाबा सभी को आशीर्वाद देते हैं।

कांटों वाले बाबा ने बताया कि वह प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे हैं और जहां पर भी श्रद्धालुओं का मेला लगता है वह वहां पर जाते हैं। पिछले 50 साल से कांटों पर ही उनका जीवन बीत रहा है। अभी फिलहाल कुछ दिन अयोध्या में ही प्रवास करेंगे।

वहीं, उन्हें देखने लिए और उन्हें प्रणाम करने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। वो सभी के लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं।

और पढ़े  UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…