दिल्ली: एलजी वीके सक्सेना के अभिभाषण के बीच सदन में जोरदार हंगामा, आतिशी समेत विपक्ष के सभी विधायक पूरे दिन के लिए निलंबित

 

 

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभाषण शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक आतिशी को बाहर निकाला गया।

 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे से बाधा पड़ गई। एलजी ने सदन में कहा कि राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण के लिए लघु मध्यम और दीर्घकालिक योजना लागू करेगी। दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम लाने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका सम्मान’ मेरी सरकार की दिशा तय करेगी, मेरी सरकार लोगों की बढ़ती उम्मीदों और आकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह सचेत है..मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अच्छा शिक्षा मॉडल, विश्व स्तरीय सड़कें, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली, स्वच्छ यमुना, स्वच्छ जल और अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण।

उपराज्यपाल ने अभिभाषण में भाजपा सरकार की भावी योजना का उल्लेख किया साथ ही आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार की नाकामियों की भी चर्चा की। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते दिखे।

और पढ़े  2020 दिल्ली दंगा-: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न

दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है।

 

  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…