बच्ची से दरिंदगी:- 15 साल के लड़के ने साथ खेल रही 9 वर्ष की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, चीखें सुन उसके दोस्तों ने परिजन को बताया

Spread the love

 

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में 15 वर्ष के लड़के ने 9 वर्ष की लड़की का यौन उत्पीड़न (दुष्कर्म) किया। आरोपी खेल-खेल में बच्ची को अपने घर ले गया और उसे वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी लड़के को पकड़ने की पुष्टि की है। ये घटना 22 फरवरी दोपहर एक बजे की है। नवजीवन कैंप में रहने वाली पीड़िता दोपहर को वहां रहने वाले बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी लड़का उसे खिलाते हुए अपने कमरे में ले गया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर साथ खेल रहे बच्चों ने पीड़िता के माता-पिता के बच्चों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकल रही थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  कमर्शियल गैस सिलिंडर- कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम
  • Related Posts

    दिल्ली: 13 साल के बच्चे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, हत्यारे भी है नाबालिग

    Spread the love

    Spread the loveहम और हमारा समाज आखिर किस ओर जा रहे हैं। 15 व 16 वर्ष के दो किशोरों में इतना गुस्सा की उन्होंने 13 वर्ष के मासूम की पहले…


    Spread the love

    दिल्ली-NCR में कई जगह बारिश: 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ पारा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में तेज वर्षा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। दिनभर की भीषण…


    Spread the love