अयोध्या: रामनगरी आ रहे भक्तों का किसी प्रकार की न हो दिक्कत – वेद प्रकाश गुप्ता

Spread the love

 

 

 

चूड़ामणि चौराहे से भंडारे का अयोध्या विधायक ने किया उद्घाटन

रामनगरी में महाकुंभ से और देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इसको देखते हुए चूड़ामणि चौराहे पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का उद्घाटन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया ।

भंडारे का आयोजन 16 फरवरी से अनवरत चलता रहेगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को तहरी का वितरण किया गया। भंडारे की शुरुआत दोपहर 3 बजे से हुई और यह लगातार तीन दिनों तक चलेगा। महाकुंभ से आए शामिल भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस मौके पर श्रद्धालुओं अयोध्या आगमन पर बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उन्होंने कहा, “रामनगरी में यह भंडारा हमारी ओर से श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि यहाँ आने वाले हर भक्त को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।” अयोध्या सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि यह हमारे आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन के माध्यम से हम सभी एकता, भाईचारे और सहयोग का संदेश भी देते हैं। हम यहाँ इस भंडारे का आयोजन कर रहे हैं, ताकि जो भी भक्त यहाँ आकर दर्शन करते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस भंडारे का उद्देश्य है। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हम अयोध्या की धरती पर ऐसे आयोजनों का हिस्सा बन पाए हैं। हम यही प्रयास करेंगे कि हर अवसर पर हम अपने श्रद्धालुओं के लिए इस तरह की व्यवस्थाएँ करते रहें। इस दौरान दीपेंद्र सिंह, अमल गुप्ता, मनोज जयसवाल,शिवेंद्र सिंह, हरभजन गौंड,
संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

 


Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love