2025 महाकुंभ- 26 फरवरी तक प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद, भारी भीड़ उमड़ने के बाद रेलवे ने लिया फैसला

 

महाकुंभ मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के चलते उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था, लेकिन भीड़ का दबाव कम न होने पर स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया। इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को अब फाफामऊ रलवे स्टेशन पर जाना पड़ेगा।

प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की शाम भारी भीड़

प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की शाम भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन जाने वाले सभी रास्तों पर जाम लग गया। भारी भीड़ को देखते हुए महाकुंभ मेले के ध्वनि विस्तारक से यह सूचना प्रसारित करानी पड़ी कि प्रयागराज जंक्शन जाने वाले यात्री एक घंटे बाद ही जंक्शन जाएं, अभी वहां पर भारी भीड़ है। जो लोग जंक्शन से ट्रेन पकड़कर गंतव्य की ओर जाान चाहते हैं वह एक घंटे बाद ही जंक्शन पर पहुंचें।

सुबह से ही सभी स्टेशनों पर भारी भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन सहित सूबेदारगंज, फाफामऊ, छिवकी, रामबाग प्रयागराज, झूंसी और प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नैनी स्टेशन के बाहर का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। महाकुंभ मेले में त्रिवेणी मार्ग समेत कई जगहों पर रेलवे टिकट के रिजर्वेशन और और चालू टिकट की खरीद के लिए काउंटर भी बनाए गए हैं। 

बस स्टेशनों पर भी भारी भीड़

रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टेशनों पर भी भारी भीड़ दिख रही है। रोडवेज के झूंसी स्थित अस्थाई बस स्टेशन पर गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर सहित अन्य जनपदों के लिए जाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इसी तरह नेहरू पार्क स्थित अस्थायी बस स्टेशन पर कानपुर, खागा, फतेहपुर आदि स्थानों पर जाने के लिए यात्री परेशान रहे। फाफामऊ में प्रतापगढ़, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बहराइच और नैनी में चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा, रीवां, मिर्जापुर और मध्य प्रदेश देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ स्टेशन पर जमा रही। कोई बस आते ही तुरंत भर जाती थी। दूसरे बस के इंतजार में यात्री घंटों परेशान रहे। रविवार को तेज धूप होने के कारण लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

और पढ़े  नोएडा में चल रहा था कटिया निगम: घर में बना बिजली उपकेंद्र, 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर..
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…