लालकुआँ:-  लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग का बड़ा एक्शन”मचा हडकंप।

Spread the love

 

 

 

लालकुआँ सर्दी के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे वन तस्करों के खिलाफ टाण्डा रेंज की वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने अलग अलग जगहों से खैर, सागौन से लदे 5 वाहनों को पकड़ा है जिसे वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था इस दौरान वन विभाग ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेज दिया है। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से 52 किलो कच्चा मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद हुआ वही पकड़े गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है इस कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर वन विभाग ने पकड़े गए पांचों वाहनों को सीज कर फरार वन तस्करों के खिलाफ वन अपराध के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन के जंगलों से वन विभाग की लाख कोशिशों के बाबजूद लकड़ी तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाई करने में जूटा हुआ है फिर भी वन तस्कर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो इस खेल में जंगलों में रहने वाले वन गुर्जर और वन विभाग के कुछ कर्मचारी शामिल बताये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले बीते एक महीने के भीतर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग डिवीजन की टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए खैर से लदे 3 केंटर,1 पिकअप, 2 स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा टीम ने जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से 52 किलो कच्चा मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद हुआ वही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

और पढ़े  देहरादून- कैबिनेट का फैसला, मदरसों को अनुदान संबंधी बजट मद होगा समाप्त, नई व्यवस्था के दायरे में लाए जाएंगे

वीओ–इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि पिछले दिसम्बर और जनवरी में सर्दी के मौसम में कोहरा अधिक होने के चलते वन तस्कर सक्रिय हो जाते हैं और कोहरे का फायदा उठाकर जंगल में घुसकर लकड़ी तस्करी की घटना को अंजाम देते हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए वन विभाग द्वारा कार्यवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में बीते एक महीने के भीतर उनके नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गुलरभोज डैम के आसपास के जंगल सहित टाण्डा रेंज से खैर के गिल्टों से भरी लदे 3 केंटर,1 पिकअप, 2 स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है जो एक बड़ी कामयाबी है।पकड़ी गई लकड़ी की किमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यवाई के दौरान वन विभाग ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वन विभाग ने जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से 52 किलो कच्चा मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद हुआ वही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि फरार तस्करों की धरपकड़ जारी है। जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लकड़ी तस्करी में कुछ स्थानीय गुर्जरों और जंगल में निवास कर रहे कुछ वनवासी तथा कर्मचारियों के मिले होने की सूचना मिली है जिसकी जांच चल रही है। फिलहाल उनके द्वारा फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ तस्करों के खिलाफ गुडाएक्ट की कार्यवाई की जा रही है जिसके लिए शासन रिपोर्ट भेज दी है।

और पढ़े  देहरादून- लगातार बारिश से नंदा की चौकी का अस्थायी पुल भी बहा, आपदा में टूटे पुराने पुल पर आवाजाही की शुरू

 


Spread the love
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love