हल्द्वानी- गौलापार के इन गांवों में एक महीने तक रोज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली,तय हुआ कटौती का समय, जानिए क्या है वजह..

 

 

हल्द्वानी में गौलापार के गांवों में आज से एक महीने तक 40 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल की ओर से रानीबाग से गौलापार के बीच करीब 10 किमी. की लाइन एएएसी केबल में परिवर्तित की जाएगी। इसके लिए बिजली बाधित होने का शेड्यूल जारी किया गया है।

रानीबाग के 33/11 केवी उप संस्थान से गौलापार बिजलीघर के बीच जंगल से होकर जाने वाली लाइन में आंधी-बारिश के दौरान फॉल्ट हो जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए यूपीसीएल केबल बदल रहा है। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह काम 16 मार्च तक किया जाएगा। रोजाना सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली सप्लाई देने का प्रयास किया जाएगा।
पेयजल का कर लें पर्याप्त इंतजाम
गौलापार बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में एक महीने तक विद्युतीकरण का कार्य होना है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के नलकूपों की भी बिजली बाधित होगी। 

नई लाइन खींचने के लिए 22 तक रहेगी बिजली बाधित
टीपीनगर बिजलीघर से 13 बीघा इंदिरानगर सब स्टेशन को जोड़ने वाली 11 केवी की लाइन के बदले अब नई लाइन खींची जाएगी। यह काम आज सोमवार से शुरू किया जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार पहले दिन बिजलीघर के धान मिल फीडर व बरेली रोड फीडर, 18 फरवरी को नई बस्ती फीडर से जुड़े क्षेत्रों में काम होगा। फिर 20 व 22 फरवरी को भी यह काम जारी रहेगा। इस अवधि में रोजाना सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे बिजलीघर से जुड़े बड़ी रोड, छोटी रोड, इंदिरानगर ठोकर, गौजाजाली, शनि बाजार रोड, धर्मपाल कॉलोनी, मंगलपड़ाव गली नंबर-दो से चार बजे तक, मेडिकल कॉलेज, सावित्री कॉलोनी, पर्वतीय मोहल्ला, हिमालया फार्म, एफटीआई क्षेत्र के 20 हजार लोग प्रभावित रहेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी
  • Related Posts

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…