उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बजट सत्र की तैयारियों को लेकर की बैठक, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए निर्देश

 

 

राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करें।
इस बार पहली बार देहरादून में पेपरलेस बजट सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है।

और पढ़े  रुद्रपुर: नितेश हत्याकांड के बाद कार्रवाई, ट्रांजिट कैंप कोतवाल और आवास विकास चौकी प्रभारी हटाए
  • Related Posts

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…