दुर्घटना: ज्योलीकोट- देर रात सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, मौके पर पहुंची पुलिस के जवान, तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Spread the love

 

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरा एक ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था। ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को हल्की झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में गिर गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चालाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़,

तितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे। 

SDRF ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा की तैयारी, चारधाम यात्रा और आपदा में बढ़ेगी रेस्क्यू फोर्स की क्षमता
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love