भर्ती- 124 पद वन दरोगा के भर्ती में हुए शामिल,अब 365 पदों के लिए आवेदन जारी, यहां करें अप्लाई

 

उत्तराखंड में वन दरोगा के 124 पदों पर भी भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती के विज्ञापन में वन दरोगा के पद भी जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही रिक्त पदों की कुल संख्या 241 से बढ़कर 365 हो गई है। भर्ती के लिए 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वन दरोगा का नाम तो शामिल था लेकिन पदों का निर्धारण न होने से शून्य दिखाए गए थे। अब सभी दिक्कतें दूर होने के बाद पदों की संख्या स्पष्ट हो गई है। इस भर्ती में अब वन दरोगा के 124 पद शामिल होंगे।

पूर्व में जारी विज्ञापन में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1(रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, पर्यवेक्षक (पाक कला,कुकरी) के एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10, जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट के 12, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के तीन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक के 25, वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती निकली थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

 

इस भर्ती के लिए छह फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 28 फरवरी तक चलेंगे। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।

यहां करें आवेदन : www.sssc.uk.gov.in

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…