2025 2025 महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं।

 

त्रिवेणी संगम में राष्ट्रपति ने किया पवित्र स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की।

 

राष्ट्रपति ने संगम में किया स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया ।

 

 

राष्ट्रपति ने संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

 

 

प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है।आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्नान करेंगी।

और पढ़े  प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

    यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।…

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…