रंगे हाथ गिरफ्तार- महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

थुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तर घेर लिया। टीम द्वारा कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं।

महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर टीम पहुंची थी। यहां शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई। जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली, तभी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची।  यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे। टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त कीं, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

बताया गया है कि  पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान ने विजिलेंस में शिकायत की थी, जिसके बाद लखनऊ से दो टीमों ने एक साथ ये कार्रवाई की। टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई है। वहीं इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

और पढ़े  नोएडा में चल रहा था कटिया निगम: घर में बना बिजली उपकेंद्र, 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर..
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…