उत्तराखंड- राष्ट्रीय खेल: राज्य की संस्कृति-परंपरा का भव्य प्रदर्शन, मोनाल को पहचान दिलाने में अहम कदम

Spread the love

 

त्तराखंड में राष्ट्रीय खेल न केवल खेलप्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आए हैं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को ‘मौली’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भर रहा है।

राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैच्यू स्थापित किए गए हैं। ये खेल आयोजन की शोभा बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: शैक्षिक योग्यता के पेंच में फंसी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता की भर्ती, 500 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति अटकी
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love