चारधाम यात्रा- BREAKING NEWS: आज वसंत पंचमी पर घोषित हुई बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि,4 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

 

 

चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं, आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह से ही नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। साथ ही 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू हो जाएगी।

महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना की जाएगी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे। इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे।

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से हिंदू नववर्ष पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने व यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय व देवडोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर तय होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…