लालकुआँ- निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विजय उत्सव।

Spread the love

 

 

बीते दिनों उत्तराखंड में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा उत्साहित है भाजपा ने 11 सीटों में से 10 पर जीत दर्ज की है। वही नगर पालिका परिषद सहित एवं नगर पंचायतों में भी बड़ी जीत भाजपा को मिली है।‌जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इधर लालकुआँ के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निकाय चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों सहित सूबे के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। चुनावों का परिणाम ये प्रमाणित करता है। सारा प्रदेश अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है क्योंकि जनता को मालूम है कि विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी छोटी सरकार को चुना है जो प्रदेश के विकास के कार्या में तेजी देगी उन्होंने कहा कि अब विजयी प्रत्याशियों को जनता के कार्या पर खरा उतरने का समय है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

 


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love