अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने किया अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण, उमड़ी भीड़ का आसमान से किया आकलन

 

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढी और सरयू के घाट का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राउंड जीरो पर सीएम योगी के अधिकारी उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की आसमान से निगरानी और आकलन किया गया।

महाकुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से अयोध्या पटी हुई है। शुक्रवार को भी रामनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर मेला व्यवस्था की जानकारी ली है।

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने किया अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण, उमड़ी भीड़ का आसमान से किया आकलन

अयोध्या में कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य आला अधिकारी जमे हुए हैं और मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बसंत पंचमी के स्नान के बाद यानी पांच फरवरी तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के उमड़ने की संभावना है।

और पढ़े  नोएडा: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…