अयोध्या: सरकारी आदेश का उल्लंघन –  डिंपल यादव के रोड शो को लेकर आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज, अनुमति से अधिक वाहन थे शामिल

Spread the love

 

पा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रोड शो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया। रायबरेली हाईवे के दोनों लेन को जाम कर दिया गया था।

 

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में बृहस्पतिवार को रोड शो करने आई थीं। रोड शो का काफिला कुमारगंज से मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तक करीब नौ किलोमीटर का था। शाम करीब चार बजे काफिला इनायतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुआ। काफिले में करीब 150 दो पहिया और 150 चार पहिया वाहनों के साथ कई एसयूवी वाहन चल रहे थे।

 

व्यवस्था में तैनात थाना इनायतनगर के उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि काफिले के लिए कुल 85 वाहनों की अनुमति थी। इसमें 50 दोपहिया, 25 चार पहिया छोटे वाहन व 10 एसयूवी के लिए ही आवेदन किया गया था। ध्वनि  विस्तारक यंत्र भी स्वीकृति से अधिक प्रयोग हो रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर सहुलारा तिराहा पर दोनों पटरियों पर सपा कार्यकर्ताओं के वाहन इनायतनगर की तरफ आते रहे जबकि रोड शो के लिए एक साइड से ही अनुमति थी। इससे आवागमन की व्यवस्था बाधित हुई और अत्यधिक भीड़ व वाहन के प्रयोग से चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हुआ। उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़े  अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

    Spread the love

    Spread the love   पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में…


    Spread the love

    3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल…


    Spread the love