2025 महाकुंभ- एक होंगे दुश्मन भी: 73 देशों के राजनयिक भी आ रहे है संगम में डुबकी लगाने |

Spread the love

 

हाकुंभ नगर में 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पुष्टि की है कि राजनयिक एक फरवरी को आ रहे हैं।

आनंद ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन, जर्मनी, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड और बोलीविया सहित कई देशों के राजनयिक महाकुंभ में भाग लेंगे। खास बात यह होगी कि इस मौके पर रूस और यूक्रेन के राजदूत भी एक साथ डुबकी लगाएंगे। बता दें कि इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से जंग जारी है।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ये सभी राजनयिक नाव से संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र में महाकुंभ के बारे में जानेंगे। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारी राजनयिकों के यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।


Spread the love
और पढ़े  राष्ट्रपति मुर्मू का पहुंचीं अयोध्या- रामलला दर्शन से श्रीराम यंत्र स्थापना तक, 5 घंटे का खास कार्यक्रम,राम दरबार में किया पूजन, आरती उतारी
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love