अयोध्या: श्रद्धालुओं के लिए सुबह से शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा राम मंदिर, सिर्फ 20 मिनट के लिए पट हुए बंद, 3 लाख ने किए दर्शन

Spread the love

 

रामनगरी में सरयू की लहरों के समानांतर ही आस्था की लहरें भी उमड़ रही हैं। शुक्रवार को रामनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार रही। अनुमान से ज्यादा भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आलम यह रहा है गलियों में जाम लगा रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए कई रास्ते भी प्रशासन को बंद करने पड़े। अयोध्या उमड़े श्रद्धालुओं में रामलला के दर पर माथा टेकने की ललक दिखी। इसके चलते राम मंदिर सुबह से लेकर शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा।

रामनगरी में निरंतर श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ रहा है। रामपथ से लेकर राम जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ पर आस्था का सूर्य आलोकित हो रहा है। प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी रामनगरी में मेले जैसा माहौल रहा। श्रीराम अस्पताल तिराहे से लेकर प्रमोदवन तिराहे तक रामपथ श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा। आलम यह रहा कि रामपथ की एक लेन पर चार पहिया वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। डायवर्जन के चलते गलियों में जाम की स्थिति बनी रही। रायगंज, तपस्वी छावनी मार्ग, रामघाट चौराहे पर जाम की स्थिति रही। टेढ़ीबाजार ओवर ब्रिज के पास भी बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोका गया।

वहीं प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ राम मंदिर में उमड़ रही है। पिछले तीन दिनों में राम मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी आस्थावानों की कतार लगी रही। जन्मभूमि पथ पर लगे सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के प्रयास में पूरे दिन जुटे रहे। राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे खुला तो रात 9:15 बजे तक 14 घंटे से अधिक समय तक खुला ही रहा। दोपहर भोग आरती के दौरान केवल 20 मिनट के लिए मंदिर का पट बंद किया गया लेकिन दर्शन नहीं रोका गया। जिन श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर चाहिए था उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें व्हीलचेयर मिल सका। 

और पढ़े  भाई को खिलाया समोसा, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

सुबह नौ बजे ही फुल हो गए सभी वीआईपी स्लॉट

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की भी होड़ रही। इसके चलते वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट सुबह नौ बजे ही फुल हो गए। वीआईपी दर्शन का स्लॉट सुबह सात बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक रहता है। दो-दो घंटे के स्लॉट में वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं। आरती पास तो बीती रात ही फुल हो गए थे।
निकासी मार्ग पर बढ़ाई गई लेन
भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से राम मंदिर के निकासी मार्ग पर एक लेन बढ़ा दी गई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि परकोटा से लेकर अंगद टीला तक 10 फीट चौड़ी एक लेन नई बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं की निकासी सुगमता पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसएसएफ व सिक्योरिटी एजेंसी के भी जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रख रहे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love