राजपाल यादव ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, पैतृक गांव कुंडरा में हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

 

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव का बृहस्पतिवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका शव शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की अर्थी को कंधा देते वक्त राजपाल यादव भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अंत्येष्टि स्थल पर राजपाल के बड़े भाई ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

नौ जनवरी को नौरंग लाल यादव की तबीयत खराब हुई थी। परिवारवालों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। बृहस्पतिवार को हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें दिल्ली एम्स ले गए थे। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को पिता का शव लेकर अभिनेता राजपाल यादव कुंडरा लौटे तो उनके आवास पर शोकाकुल लोगों का तांता लग गया। रातभर परिचित-रिश्तेदारों के आने का सिलसिला चलता रहा।

संघर्षशील पिता की यादों में खो गए अभिनेता  
सांत्वना देते लोगों के बीच अभिनेता राजपाल अपने पिता के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए उनकी यादों में खो गए। अभिनेता राजपाल ने बताया कि उनके पिता कुंडरा में अपनी ननिहाल में आकर बसे थे। जब वह एक साधारण स्कूल में पढ़ाई कर परीक्षा पास करते थे तो उनके पिता स्कूल के प्रधानाचार्य से आकर यह जरूर पूछते थे कि वह खुद की मेहनत से पास हुआ है या उसे पास किया गया है। पिता के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके पिता ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति में भी हम सभी भाइयों को शिक्षित कराया।

और पढ़े  Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

 


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love