2025 महाकुंभ- एक होंगे दुश्मन भी: 73 देशों के राजनयिक भी आ रहे है संगम में डुबकी लगाने |

 

महाकुंभ नगर में 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पुष्टि की है कि राजनयिक एक फरवरी को आ रहे हैं।

आनंद ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन, जर्मनी, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड और बोलीविया सहित कई देशों के राजनयिक महाकुंभ में भाग लेंगे। खास बात यह होगी कि इस मौके पर रूस और यूक्रेन के राजदूत भी एक साथ डुबकी लगाएंगे। बता दें कि इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से जंग जारी है।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ये सभी राजनयिक नाव से संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र में महाकुंभ के बारे में जानेंगे। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारी राजनयिकों के यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…