महाकुंभ 2025: अब तक महाकुंभ में 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, संगम तट पर भारी भीड़

 

श्रद्धालु सवेरे से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में आज भी कथा-वाचन के कई कार्यक्रम हैं। महाकुंभ मेले में आज भारी भीड़ है। महाकुंभ में अब तक 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है।

 

144 साल बाद महाकुंभ चल रहा है’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। दुनिया इसे देखकर हैरान है। विभिन्न राजदूतों ने मुझसे निमंत्रण मांगा। मैंने उन्हें समझाया कि कुंभ एक ऐसा मेला है, जिसमें किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। करोड़ों लोग सितारों के संरेखण के अनुसार आते हैं… वे हैरान हैं कि 40 करोड़ लोग बिना निमंत्रण के एक जगह आते हैं और मुझसे पूछते हैं कि इसका प्रबंधन कौन करता है, मैंने उन्हें बताया कि सरकार द्वारा किया गया प्रबंधन उतना ही महत्वहीन है जितना कि राम सेतु बनाने में गिलहरी का योगदान… ये हजारों वर्षों से चलता आ रहा है। ये मुगलों, अंग्रेजों और यहां तक कि कांग्रेस के शासन के दौरान भी चलता रहा..

 

महाकुंभ में 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगाई डुबकी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 23.22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अब तक 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। एएनआई ड्रोन कैमरे से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का विहंगम दृश्य दिखाया गया।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…