इसरो की नजर से महाकुंभ: इसरो ने महाकुंभ टेंट सिटी की जारी कीं तस्वीरें, वेबसाइट पर भी साझाा किया चित्र

 

महाकुंभ नगर प्रयागराज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को महाकुंभ टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी (45 दिनों) तक चलेगा। अब तक आठ करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।इसरो की नजर से महाकुंभ: इसरो ने महाकुंभ टेंट सिटी की जारी कीं तस्वीरें, वेबसाइट पर भी साझाा किया चित्र

इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) ”सी” बैंड माइक्रोवेव उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में प्रयागराज संगम और गंगा नदी के जूम किए गए हिस्से को दिखाया गया है। तीन अलग-अलग तिथियों पर ली गई छवियों में इस ऐतिहासिक स्थल के निर्माण को दिखाया गया है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर त्रिवेणी संगम की तस्वीरें भी साझा की गईं हैं। इसमें अस्थायी पंटून पुल, प्रयागराज में भारत के आकार का शिवालय पार्क का निर्माण भी दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

और पढ़े  UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…