बांकेबिहारी दर्शन: बांकेबिहारी मंदिर आए श्रद्धालुओं पर बंदरों ने गिरा दी ईंट,1 श्रद्धालु हुआ घायल,2  महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

Spread the love

 

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को दर्शन करने आए एक श्रद्धालु के ऊपर बंदरों ने ईंट गिरा दी, जिससे वह घायल हो गए, वहीं दो महिला श्रद्धालु तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गईं। चिकित्सकों के उपचार देने के बाद दोनों की हालत में सुधार आया।

दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी कविता (50) पत्नी जितेंद्र अरोड़ा अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आईं थीं, तभी अचानक मंदिर के गेट चार के समीप महिला की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट होने के साथ ही वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने महिला को संभाला और भीड़ के बीच से मंदिर में तैनात डॉक्टरों के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक किया और प्राथमिक उपचार दिया। कुछ ही समय में महिला को होश आ गया।

वहीं वृृंदावन निवासी ललिता (70) पत्नी आत्माराम परिजनों के साथ दर्शन करने आईं थीं, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें मंदिर के गेट पांच पर तैनात चिकित्सकों के पास ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होश आया। मंदिर में तैनात डॉक्टर शिवम ने बताया कि श्रद्धालु महिला का ब्लड प्रेशर बहुत ही कम हो जाने से घबराहट होने के बाद वह बेहोश हो गई थीं। बीपी चेक करने के बाद प्राथमिक उपचार देने पर महिला श्रद्धालु सामान्य हो सकीं।

इधर, मंदिर के गेट दो के समीप प्रवेश करने के दौरान भवनों की छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों ने एक ईंट नीचे गिरा दी, जो दिल्ली निवासी कुमार प्रत्यय (25) पुत्र ओमप्रकाश के सिर पर आकर लगी। इससे उनके सिर में चोट लग गई। श्रद्धालु युवक को लेकर परिजन एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार लेने के बाद वह चले गए।

इससे पहले भी मंदिर को जाने वाली गलियों और आसपास के मकानों की छतों पर रखीं ईंटें श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन चुकी हैं। पिछले 15 दिनों में तीन श्रद्धालु घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बंदरों के कारण श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर में भी बंदर पकड़ो अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  आटे में 'धीमा जहर'! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love