50 % तक छूट- नैनीताल: पर्यटन पर पड़ा महाकुंभ का असर, होटल कारोबारियों ने कमरों में 50 % तक छूट जारी की

Spread the love

 

हाकुंभ की ओर लाखों श्रद्धालुओं ने रुख किया है, जिसके चलते नैनीताल और आसपास का पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल कारोबारियों ने कमरों में 50 फीसदी तक छूट जारी कर दी है। इन दिनों चार हजार का कमरा दो से ढाई हजार रुपये में आसानी से मिल जा रहा है।

बता दें कि इन दिनों प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में कैंची धाम के साथ ही नैनीताल और आसपास के मंदिरों में पहुंचने वाले लोगों ने भी महाकुंभ की ओर रुख किया है। इसके चलते सप्ताहांत पर भी नैनीताल में पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं।

पर्यटन कारोबारियों का कहना
कैंची धाम में पूरे सप्ताह भक्त पहुंचते हैं, जिससे नैनीताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि पर्यटन स्थलों में पर्यटन कारोबार चलता है। वर्तमान में महाकुंभ के चलते सैलानियों ने महाकुंभ की ओर से रुख किया है। ऐसे में कारोबार प्रभावित हुआ है।– दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट नैनीताल।

 

लोगों ने प्रयागराज के महाकुंभ की ओर जाना शुरू कर दिया है। नैनीताल में सैलानियों की आमद में हुई गिरावट को देखते हुए होटल के कमरों में 40 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। – राजकुमार गुप्ता, पर्यटन कारोबारी।

श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते रोके रखे भारी वाहन
कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते कैंची में जाम की समस्या बनी रही। जाम के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खैरना पुलिस की ओर से रविवार की सुबह से शाम तक भारी वाहनों को सड़क किनारे रोके रखा गया। इधर रविवार को सैलानियों की भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल और मुक्तेश्वर क्षेत्र में आवाजाही होने से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। सैलानियों ने नौकायन, कायकिंग, जॉरबिंग, पैराग्लाइडिंग और जीप लाइन का लुत्फ उठाया।

और पढ़े  उत्तराखंड से निकलकर असम, बंगाल की खाड़ी तक पहुंची यूसीसी की धारा, BJP ने संकल्प पत्र में किया था वादा

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love