हल्द्वानी: पुलिस की लापरवाही के चलते पूछताछ के लिए लाया गया संदिग्ध चौकी  के अंदर से फरार

 

आरटीओ चौकी पुलिस की लापरवाही से रविवार देर शाम एक संदिग्ध फरार हो गया। व्यवसायी के यहां चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए शहर लाई थी। वह टॉयलेट के बहाने बाहर गया और भाग निकला। नवंबर में मुखानी थाने के नजदीक शहर के एक बड़े कारोबारी के घर चोरी हुई थी। इसमें घर में कुछ ही दिन पहले काम पर रखी गई महिला नौकरानी का हाथ था। वह अपने साथियों संग नेपाल भाग गई थी। मामले में पुलिस की कई टीमें काफी समय से नेपाल में डेरा डाले हुए है। मामले में शक के आधार पर पुलिस नेपाल मूल के प्रेम को पूछताछ के लिए आरटीओ चौकी लाई थी। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे टॉयलेट जाने के लिए कहकर वह बाहर गया। फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने आसपास ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास जारी हैं। माई सिटी रिपोर्टर

 

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…