हल्द्वानी- मेयर प्रत्याशी गजराज ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,सनातन का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त : गजराज सिंह बिष्ट

Spread the love

 

 भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ऊंचापुल वार्ड 39, 40, 42, हरिपुर नायक वार्ड 41, 42, 43 , जज फार्म वार्ड 52, राजपुरा वार्ड 12 एवं आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। गजराज ने ऊंचापुल एवं दमुवाढूंगा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा एक वर्ग के वोटों के कारण सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गजराज ने कहा कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा में सुरक्षा कर्मियों की मदद करने में राजपुरा क्षेत्र की जनता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिष्ट ने लोगों से उपद्रव और उपयोगिता में से सही का चुनाव कर मतदान की अपील की।

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गजराज के समर्थन में चुनावी सभा की। प्रचार में विधायक फकीर राम टम्टा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, बेला तोलिया, नवीन दुम्का, भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, किशोर जोशी, प्रमोद पंत, ममता जोशी, भुवन आर्या आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- भागीरथी इको सेंसेटिव जोन में निगरानी, कार्रवाई होगी और सख्त, दिल्ली में हुई बैठक
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love