जागेश्वर धाम: ऐरावत गुफा का जीर्णोद्धार होगा, पुरातत्व की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया

 

 

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम क्षेत्र में मौजूद प्राचीन ऐरावत गुफा का जीर्णोद्धार होगा और यहां पहुंचने के लिए सुगम मार्ग बनेगा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है। जागेश्वर मंदिर समूह स्थल से करीब एक किमी दूरी पर एक प्राचीन गुफा स्थित है। जिसे सालों से ऐरावत गुफा के नाम से जाना जाता है। कभी संतों की तपस्थली रही इस गुफा के जीर्णोद्धार की जरूरत महसूस करते हुए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने इसका जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। प्रबंध समिति के पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं डीएम आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में गुफा को गुजरने वाले मार्ग को सहूलियत भरा बनाने तथा गुफा के सुधार कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इधर, आचार्य ललित भट्ट, हरीश भट्ट, तारा भट्ट समेत स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल का स्वागत किया है। जागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने कहा कि जागेश्वर मंदिर के आसपास मौजूद अन्य प्राचीन गुफाओं का भी जीर्णोद्धार करने की जरूरत है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…