उपचुनाव मिल्कीपुर: समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मुखिया अखिलेश यादव समेत 40 महारथी मैदान संभालेंगे

Spread the love

 

योध्या की बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें अखिलेश यादव समेत 40 नेता मिल्कीपुर का चुनाव मैदान संभालेंगे। यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के सामने पासी जाति के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। यह अवधेश के खिलाफ कोई पहला प्रयोग नहीं है।

पासी फैक्टर से नहीं मिली सफलता

मिल्कीपुर उपचुनाव में पासी कार्ड से भाजपा उत्साहित जरूर है, लेकिन अवधेश प्रसाद के खिलाफ अन्य दलों का यह कोई पहला प्रयोग नहीं है। वर्ष 1985 से सोहावल व मिल्कीपुर में हुए विधानसभा चुनावों में आठ बार भाजपा व अन्य विपक्षी दलों ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ पासी फैक्टर ही अपनाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

आठ बार प्रमुख दलों की चाल नाकामयाब

सपा सांसद अवधेश प्रसाद 1974 से अब तक 13 विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें उन्हें नौ बार सफलता मिली है। सात बार वह जिले की सोहावल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं, जबकि तीन चुनाव वह मिल्कीपुर सीट से लड़े हैं, जिसमें दो बार उन्हें जीत मिली है। पिछले इन सभी चुनावों पर नजर डालें तो लगभग हर बार प्रमुख दलों ने उनके सामने पासी समाज के ही उम्मीदवार को उतारा है। इसमें आठ बार उन्होंने प्रमुख दलों की चाल नाकामयाब की है।


Spread the love
और पढ़े  सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबा रूट, एक पटरी पर दौड़ेंगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत..
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love