2025 त्यौहार कैलेंडर:- साल 2025 में कब है होली, दिवाली और छठ ? यहां जानें जनवरी से दिसंबर के सभी व्रत-त्योहार

Spread the love

1 जनवरी 2025 से नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी के लिए बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के बीच प्रारंभ हुआ है, जो पूजा-पाठ से लेकर शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बेहद शुभ है, यही नहीं ज्योतिष दृष्टि से भी साल 2025 कल्याणकारी है। ज्योतिषियों के मुताबिक नए साल में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ की प्राप्ति संभव है। वहीं साल के पहले दिन ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं।

मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग का निर्माण हो रहा, जिससे पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इसके अलावा साल की शुरुआत होते सभी का ध्यान ही नववर्ष में मनाए जाने वाले तीज-त्योहारों पर भी होता है। माना जा रहा है कि वर्ष 2025 के शुरूआती माह में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा, इसके बाद शिवरात्रि, होली और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस-किस तिथि पर मनाए जाएंगे।

 

जनवरी 2025 त्योहार
  • 1 जनवरी- नववर्ष
  • 13 जनवरी-लोहड़ी
  • 14 जनवरी-पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति

 

फरवरी 2025 त्योहार
  • 2 फरवरी- बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा
  • 26 फरवरी-महाशिवरात्रि

 

मार्च 2025 त्योहार
  • 13 मार्च-होलिका दहन
  • 14 मार्च-होली
  •  30 मार्च-चैत्र नवरात्रि,उगाडी, गुड़ी पड़वा

 

अप्रैल 2025 त्योहार
  • 6 अप्रैल- रामनवमी
  • 7 अप्रैल-चैत्र नवरात्रि पारणा
  • 12 अप्रैल-हनुमान जयंती
  • 14 अप्रैल-बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
और पढ़े  कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

 

जुलाई 2025 त्योहार
  • 6 जुलाई- अषाढ़ी एकादशी
  • 10 जुलाई-गुरु-पूर्णिमा
  • 27 जुलाई-हरियाली तीज
  • 29 जुलाई- नाग पंचमी

 

अगस्त 2025 त्योहार

  • 9 अगस्त-रक्षा बंधन
  • 12 अगस्त-कजरी तीज
  • 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त-जन्माष्टमी
  • 26 अगस्त-हरतालिका तीज
  • 27 अगस्त-गणेश चतुर्थी

 

सितंबर 2025 त्योहार
  •  5 सितंबर-ओणम/थिरुवोणम
  • 6 सितंबर-अनंत चतुर्दशी
  •  22 सितंबर-शरद नवरात्रि
  • 30 सितंबर-दुर्गा महा अष्टमी पूजा

 

अक्तूबर 2025 त्योहार
  • 1 अक्तूबर-दुर्गा महा नवमी पूजा
  • 2 अक्तूबर-गांधी जयंती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
  • 10 अक्तूबर-करवा चौथ
  • 18 अक्तूबर-धनतेरस
  • 20 अक्तूबर-नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्तूबर-दिवाली
  • 22 अक्तूबर-गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्तूबर-भाई दूज
  • 28 अक्तूबर-छठ पूजा

 

दिसंबर 2025 त्योहार
  • 25 दिसंबर-मेरी क्रिसमस

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love