2024 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, मनु भाकर-डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

Spread the love

 

पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

 

मनु-हरमनप्रीत ने ओलंपिक, गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप में किया प्रभावित
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता। 18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।

34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची

और पढ़े  राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर
नाम खेल
अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी एथलेटिक्स
अन्नु रानी एथलेटिक्स
नीतू मुक्केबाजी
स्वीटी मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल शतरंज
सलिमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जर्मनप्रीत सिंह हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-तीरंदाजी
प्रीति पाल पैरा-एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूर्मा पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा एथलेटिक्स
सिमरन पैरा एथलेटिक्स
नवदीप पैरा एथलेटिक्स
थुलासिमाती मुरुगेसन पैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमाथी सिवान पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा जूडो
मोना अग्रवाल पैरा निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस पैरा निशानेबाजी
स्वप्निल सुरेश कुसाले निशानेबाजी
सरबजोत सिंह निशानेबाजी
अभय सिंह स्क्वाश
साजन प्रकाश तैराकी
अमन सहवारत कुश्ती
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
सुचा सिंह एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा तैराक
द्रोणाचार्य पुरस्कार
सुभाष राणा पैरा निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
दीपाली देशपांडे निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
संदीप सांगवान हॉकी (नियमित वर्ग)
एस मुरलीधरन बैडमिंटन (लाइफटाइम वर्ग)
अरमांडो एगनेलो कोलाको फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ओवरऑल विनर
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रथम उपविजेता
अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वितीय उपविजेता
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love