भीमताल सीएचसी में शुरू हुआ पार्किंग का निर्माण कार्य, विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ

Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला योजना की 76.45 लाख से बनाई जा रही पार्किंग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कैड़ा ने कहा कि पार्किंग का निर्माण कार्य होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों को सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने पड़ेंगे। साथ ही तल्लीताल क्षेत्र में जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी। कैड़ा ने कहा कि तल्लीताल क्षेत्र के लोगों और अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारियों की ओर से पार्किंग निर्माण की मांग की जा रही थी। जिला योजना से धनराशि जारी कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कैड़ा ने अधिकारियों और ठेकेदार से जल्द निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने कहा कि सीएचसी में मरीजों को पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, नितिन राणा, भावना मेहरा, पंकज उप्रेती, अनिल चनौतिया, योगेश तिवारी, मनोज भट्ट, कमलेश रावत, पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, सुनीता पांडे, अखिलेश सेमवाल, संदीप पांडे, गौतम मटियाली, आशु पाठक, शिवांशु जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, लवेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  केदारनाथ यात्रा- सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love