अयोध्या- अब उठी ये मांग: राम मंदिर बन गया.. मस्जिद अभी तक नहीं बनी,सरकार निर्माण कराकर मुसलमानों को दे 

योध्या में छह दिसंबर के दिन मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन गनी के आवास पर कुरानख्वानी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। मांग उठाई गई कि केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे।

 

ज्ञापन में कहा गया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में राम मंदिर बन गया है, लेकिन मस्जिद अभी तक नहीं बनी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पांच एकड़ जमीन धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए दी है। छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, तब वह केंद्र सरकार के अधीन थी। इसलिए नैतिकता के आधार पर केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे।

 

यह लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में कमर शहजादे, मेराज अहमद अंसारी आदि शामिल रहे। वहीं अयोध्याधाम में टेढ़ी बाजार स्थित मस्जिद में कुरानख्वानी कर छह दिसंबर के बाद हुए दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हाजी महबूब, हाजी असद, आजम खान, अब्दुल हकीम, हाजी लइक सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…