भीषण सड़क हादसा:- पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पिता समेत 6 की मौत, 4 लोग घायल,हर तरफ चीखें, सड़क पर बिखरा खून

Spread the love

त्तरप्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं।

रात 12 बजे हुआ हादसा 
उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था। खटीमा से कई लोग यहां आए थे। ये लोग दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के समीप पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 

कार काटकर निकाले गए लोग 
हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में दुल्हन के पिता मंजूर अहमद समेत छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनकी हुई मौत 

  • मुन्नी (65) पत्नी नाजिर निवासी बूडा खटीमा उत्तराखंड
  • मंजूर अहमद (60) पुत्र नूर अहमद निवासी जमोर खटीमा
  • बाहुउद्दीन (55) पुत्र अमीरूदीन निवासी बांसखेड़ा, बरखेड़ा पीलीभीत
  • शरीफ अहमद (60) पुत्र नन्हें  निवासी गोटिया खटीमा
  • साहेआलम (35) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सतरामील, खटीमा
  • राकिम (11) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी जमोर खटीमा

घायल 

  • रहीस अहमद(47) पुत्र नाजिर निवासी खटीमा
  • जाबरी (40) पत्नी बाहुउद्दीन  निवासी बांसखेड़ा
  • अहमद रजा (10) पुत्र मोहम्मद अहमद
  • शहनाज (30) पत्नी इर्शाद खमरिया बरखेड़ा
और पढ़े  UP-बिहार से पकड़े गए देश के 9 गद्दार- सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के निवासी कार सवार लोग यहां आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। घटना की जांच कराई जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love