दर्दनाक हादसा: काल बना कोहरा- ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के 2 युवकों की मौत

Spread the love

रुड़की में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। भीषण हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। जबकि पुलिस ने कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह एक कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के सामने पहुंची तो आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के सामान और मोबाइलों से उनके परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर घटना की जानकारी और पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान निवासी गांव करेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव बस्तियारपुर, जिला मुजफ्फरपुर  (बिहार) के रूप में हुई है। जबकि कार चालक सागर निवासी नजफगढ़, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।

और पढ़े  अल्मोड़ा- Road Accident: ट्रक से टकराई स्कूटी, साथी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की जान गई

दो युवक उतर गए थे मेरठ
पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। चार युवक दिल्ली से कार में सवार हुए थे। दो युवक मेरठ में ही उतर गए थे। जबकि दो युवकों को चालक हरिद्वार लेकर जा रहा था।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा…


    Spread the love

    देहरादून- भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखंड प्रवास: टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे, फिर युवाओं से संवाद

    Spread the love

    Spread the love भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन ऐतिहासिक टपकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया…


    Spread the love