अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी सपा और पीडीए से डरे हुए हैं, इसलिए दे रहे बेतुके बयान- सांसद अवधेश प्रसाद

Spread the love

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसको लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सपा और पीडीए से काफी डरे हुए हैं। उन्हें यह नहीं सूझ रहा कि वह सपा पर क्या बयान दें?


कहा कि सच्चाई यह है कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में मौलिक अधिकार दिए गए हैं। भाजपा संविधान के प्रावधानों को खत्म करने की मंशा रखती है। उसकी वह मंशा सफल नहीं होगी। शायद इसीलिए सीएम बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। 

 

साधु के आचरण का पालन करते हुए दें बयान

प्रदेश में सिर्फ सपा और पीडीए ही है, जो जनता के मुद्दों के साथ प्रदेश और देश के विकास के बारे में सोचती है। उनके पास इस बारे में सोचने की नीयत नहीं है। कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह एक मुख्यमंत्री और एक साधु के आचरण का पालन करते हुए बयान दें।


Spread the love
और पढ़े  बरेली- जानलेवा हमले के आरोपी की 3 गोलियां मारकर हत्या, आम के बाग में पड़ा मिला लहूलुहान शव
  • Related Posts

    UP: प्रदेश की महिला शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, नियुक्ति अब मायके या ससुराल के पास ही होगी,CM ने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके जिले व घर के नजदीकी विद्यालय में तैनाती की व्यवस्था की है। विवाहित महिला शिक्षामित्रों को मायके या…


    Spread the love

    UP: प्रदेश में 10 मई तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, उम्रदराज मंत्रियों के सिर पर लटकी तलवार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के रणनीतिकारों का अब पूरा फोकस यूपी पर हो गया है। 2027 में होने वाले…


    Spread the love