सात साल की बालिका को टॉफी का लालच देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर भाग निकले दरिंदे

Spread the love

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दो युवकों ने बहला फुसलाकर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीया पोती रविवार की शाम को पांच बजे बरात देखने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद वह गांव के ईदगाह के पीछे निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई। पानी के छींटे मारने के बाद होश में आने पर उसने घटना के बारे में  जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के अनुसार गांव कि मुहल्ले के ही रहने वाली नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा पुत्र अखिलेश सोनकर और मोहित सोनकर पुत्र बाबू सोनकर ने टॉफी देने का लालच देकर उसे ईदगाह के पीछे ले गए और उसके साथ गलत काम किया।

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण
  • Related Posts

    अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की 2 लाख रुपये की ठगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर…


    Spread the love