तोहफा: मुख्यमंत्री योगी ने दिया दिवाली से पहले छात्रों को तोहफा,संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का किया  शुभारंभ

Spread the love

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के बटन दबाते ही प्रदेश के 69,512 विद्यार्थियों के खाते में रकम पहुंच गई। यह पहला मौका है जब प्रथमा से लेकर आचार्य तक के विद्यार्थियों को एक साथ छात्रवृत्ति दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 11 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत मंडप समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के संस्कृत के विद्यार्थियों को पहली बार एक साथ मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 23 साल के बाद संस्कृत छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किया है। दरों में बढ़ोतरी करते हुए पात्रता की शर्तों को भी शिथिल किया गया है।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालय व संस्कृत विद्यालय के छात्रों को एक साथ छात्रवृत्ति दी गई तो सभी के चेहरे खिल उठे। अभी तक छात्रवृत्ति के लिए एक लाख 21 हजार 977 छात्र पंजीकृत हुए हैं और 69,512 ने आवेदन किया है। पहली बार प्रथमा स्तर (कक्षा-6 से 8 तक) से छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। छात्रों के अभिभावकों की आय सीमा के प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

प्रथमा से आचार्य तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को संशोधित छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना को पूर्व की भांति ऑफलाइन संचालित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी। भुगतान वर्ष में दो बार किया जाएगा। प्रथम किस्त का भुगतान दशहरा के पूर्व और द्वितीय किस्त होली के पहले मिलेगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। प्रथम किस्त की धनराशि 5.86 करोड़ जिलों को भेज दी गई है।

और पढ़े  अयोध्या- मंदिर की व्यवस्था का अधिकार भगवान के प्रति निष्ठावान और मंदिर की परंपराओं से जुड़े लोगों के पास होना चाहिए- आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love