हल्द्वानी-  तहसील प्रशासन की और से जारी हुई बकायेदारों की सूची ।

तहसील प्रशासन हल्द्वानी ने सरकारी पैसा हड़पने वाले 22 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ये बड़े बकायेदार लंबे समय से सरकारी राजस्व का करोड़ो रुपया दबाकर बैठे है। जिसके बाद अब प्रशासन ने करोड़ों के बकायेदारों की सूची जारी कर तहसील सहित शहर के अन्य कार्यालय में चस्पा कर दी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बड़े बकायदाराे से 10 करोड़ की वसूली के सापेक्ष अब तक रिकॉर्ड तोड़ 6 करोड़ वसूली कर ली है। फिलहाल ऐसे 22 बड़े बकायदार हैं जो विभिन्न विभागों की रकम दबाये बैठे है जिनसे तहसील प्रशासन सख्ती से वसूली कर रहा है। तहसीलदार ने कहा कि तहसील प्रशासन अपने वसूली के लक्ष्य प्राप्ति से आगे है जल्द ही शहर के सभी बकायदारों से वसूली की जाएगी इसके अलावा बकाया न देने वाले लोगों की संपत्ति की भी कुर्क की जाएगी।

बाइट- सचिन कुमार, तहसीलदार हल्द्वानी

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…