हल्द्वानी:- फिर एक्शन में कमिश्नर रावत,काठगोदाम स्थित हिल डिपो का किया निरीक्षण,दिए निर्देश ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को काठगोदाम स्थित हिल डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने रोडवेज की आरएम पूजा जोशी को कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टोर रूम की व्यवस्थाओं को कम्प्यूटराइज्ड करने के निर्देश दिए। रोडवेज वर्कशॉप में चार बसें खराब मिली। उन्होंने खराब बसों को जल्द से जल्द ठीक कर संबंधित रूट पर चलाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कैश रूम, ड्यूटी रूम और वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, आरएम व एआएम सुरेंद्र बिष्ट समेत कई लोग थे।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…