हल्द्वानी-  तहसील प्रशासन की और से जारी हुई बकायेदारों की सूची ।

हसील प्रशासन हल्द्वानी ने सरकारी पैसा हड़पने वाले 22 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ये बड़े बकायेदार लंबे समय से सरकारी राजस्व का करोड़ो रुपया दबाकर बैठे है। जिसके बाद अब प्रशासन ने करोड़ों के बकायेदारों की सूची जारी कर तहसील सहित शहर के अन्य कार्यालय में चस्पा कर दी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बड़े बकायदाराे से 10 करोड़ की वसूली के सापेक्ष अब तक रिकॉर्ड तोड़ 6 करोड़ वसूली कर ली है। फिलहाल ऐसे 22 बड़े बकायदार हैं जो विभिन्न विभागों की रकम दबाये बैठे है जिनसे तहसील प्रशासन सख्ती से वसूली कर रहा है। तहसीलदार ने कहा कि तहसील प्रशासन अपने वसूली के लक्ष्य प्राप्ति से आगे है जल्द ही शहर के सभी बकायदारों से वसूली की जाएगी इसके अलावा बकाया न देने वाले लोगों की संपत्ति की भी कुर्क की जाएगी।

बाइट- सचिन कुमार, तहसीलदार हल्द्वानी

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…